|
|
|
उदयाचल भू भाग में अवस्थित अरूणोदय प्रदेश भारत की अरूणोदय भूमि है। लोगों का ऐसा विश्वास है कि मकर संक्रांति के अवसर परशुराम कुंड में एक डूबकी लगाने से सारे पाप कट जाते है। नामदाफा नामदाफा टाइगर रिजर्व अरूणाचल प्रदेश के चांगलांग जिला में है जो 1850 वर्ग कि0 मी0 में विषम भूभाग में फैला हुआ है। नामदफा राष्ट्रीय उद्वान इतनी चौड़ी उँचाई स्थित है कि विश्व में इसके समान कोई दूसरा राष्ट्रीय उद्दान नहीं है। मालिनथान 7 वीं और 8 वीं शताब्दी का गौरवशाली शहर जो अपने समृद्व मूर्तिकला के लिए प्रसिद्व है। भीष्मका नगर स्थल के अवशेष स्थानीय जनजातीय और आर्यो के मिलेजुले जीवन को दिखाना है। भीष्मका नगर के राजा ने अपनी पुत्री रूक्मिणी की शादी भगवाल कृष्ण से कराई। बोमडिला बोमडिला सेव के बागीचों और लुभाती जंगलो के मध्य स्थित एक मनोरम स्टाप ओवर है और ट्रेक्गिं ट्रेल्स है जहाँ समय स्थिर मालुम पड़ता है। नयनाभिराम गोंफा के जोड़े और हस्त निर्मित कालीनों की खुबसुरत रेंज यहाँ है। बोमडिला अपने सेव की खेती के लिए प्रसिद्व है। जाड़े में काले गरदन वाले (लददाख से) प्रवासी सारसों को देखा जा सकता है। त्वांग वर्फ से पिघलती चोटी के साथ सदियों पुराना महान किला मठ है। सम्मोहित करने वाले अल्पाइन पौधों के देश से होकर नाटकीय ड्राइव करते हुए कार द्वारा त्वांग पहुचा जा सकता है। सेला पास के आश्चर्यजनक ऊंचाई 13714 फीट पर ड्रेगन गेट से होते हुए ये सर्पीली सड़क त्वांग तक जाती है। जशवंतगड़ जो यहाँ स्थित है बहादुर सैनिकों को समर्पित एक स्मारक है। जिन्होंने 1962 में भारत चीन युद्व के दौरान दर्रे से आने वाले चीनियों को अकेले ही संभालने की कोशिश की।
Source : Welcome to North East Frontier Railway / Indian Railways Portal CMS Team Last Reviewed : 10-02-2011
|
|
|