राजभाषा विभाग/तिनसुकिया मंडल
राजभाषा विभाग, तिनसुकिया का विवरण निम्न प्रकार है:
तिनसुकिया मंडल, पूर्वोत्तर सीमा के सबसे पूर्वी मंडल होने का दर्जा प्राप्त है। रेलवे बोर्ड ने अपनी अधिसूचना दिनांक 27.6.1988 के तहत 1988 में इसे पूर्ण मंडल घोषित किया। इस मंडल में कुल 14 विभागों में से एक विभाग राजभाषा भी है।
हमारी मंडल ‘ग’ क्षेत्र में होने के कारण राजभाषा नीति के प्रभावी कार्यान्वयन और निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अधिकारी व कर्मचारी, संविधान द्वारा दी गई व्यवस्थाओं, राजभाषा विषयक आदेशों, अधिनियमों एवं नियमों का शत प्रतिशत कार्यान्वयन करते हैं।
मंडल रेल प्रबंधक, श्री उत्तम प्रकाश के अनुदेशों के अधीन उप मुख्य राजभाषा अधिकारी व वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर के प्रसाशनिक नियंत्रण में राजभाषा नीति संबंधी अधिनियमों, नियमों एवं संवैधानिक व्यवस्थाओं को कार्यान्वित कर राजभाषा हिन्दी का उत्तरोत्तर प्रयोग-प्रसार बढ़ाने के लिए सतत् प्रयत्नशील है।
•श्री के.श्रीनिवास.राव, उप मुख्य राजभाषा अधिकारी/तिनसुकिया.
दूरभाष सं. 9957555800
•श्री बी.ईश्वर.राव, वरिष्ठ अनुवादक/तिनसुकिया
दूरभाष सं. 9957555988
हिंदी पुस्तकालय एवं वाचनालय.
कर्मचारियों को हिन्दी के प्रति आकर्षित करने तथा उनकी रुचि बढ़ाने के लिए इस मंडल में कुल 03(तीन) हिन्दी पुस्तकालय है। जो निम्नलिखित स्थानों पर स्थापित है।
हिन्दी पुस्तकालय एवं वाचनालय |
1.श्रीमंत शंकरदेव हिन्दी पुस्तकालय एवं वाचनालय, तिनसुकिया राजभाषा विभाग | 2. हिन्दी पुस्तकालय एवं वाचनालय, मरियानी स्टेशन | 3. हिन्दी पुस्तकालय एवं वाचनालय, डिब्रूगढ़ टाउन स्टेशन |
इस मंडल में कुल 5800 किताबें उपलब्ध हैं।